संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पंचपर्व: उजास और उल्लास

चित्र
दीपावली भारतवर्ष के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। इस त्योहार का पौराणिक महत्व तो है ही, साथ ही इसे मनाने के तरीकों के कई वैज्ञानिक आधार और कारण भी हैं। मान्यता है कि दीपावली के दिन भगवान राम वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे, इसी खुशी में नगरवासियों ने घी के दीपक जला कर उनके आगमन की तैयारियां की थी।  इसी परंपरा के चलते दीपावली से पहले घरों व प्रतिष्ठानों की साफ–सफाई और रंग रोगन होता है, और दीपावली के पांच दिनों में दीपक जला कर रोशनी की जाती है, परंतु हमारी सभी परंपराओं की भांति इस परंपरा के पीछे भी विज्ञान और तर्क हैं। दीपावली का त्योहार मौसम चक्र में परिवर्तन के समय मनाया जाता है, जब शीत ऋतु का आरंभ होने लगता है और मौसम के बदलाव से, बीती वर्षा ऋतु आदि के प्रभाव से घरों में मच्छर, जाले आदि पनपने लगते हैं। अतः इस समय होने वाली साफ–सफाई अति महत्वपूर्ण है। साथ ही दीपावली के दिनों में दीपक जलाने से अंधकार तो दूर होता ही है, साथ ही बीमारियां फैलाने वाले कीड़े–मच्छर आदि भी दूर रहते हैं। इस प्रकार यह पर्व प्रकृति के परिवर्तनों के अनुसार स्वयं को ढालने में हमारी सहायता करता है। दीपावली को पं