भारतीय त्योहार : उत्साह और उमंग का संचार

छायाचित्र- यामिनी दशोरा


भारतवर्ष को त्योहारों का देश ऐसे ही नहीं कहा जाता। यहां वर्ष भर त्योहारों का सिलसिला चलता है। भारत में मनाए जानें वाले त्योहार मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं: राष्ट्रीय त्योहार, धार्मिक त्योहार और मौसमी त्योहार।

■ राष्ट्रीय त्योहार :

गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, शिक्षक दिवस, गांधी जयंती, अंबेडकर जयंती, आदि हमारे प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार हैं। सभी भारतीय इन त्योहारों को उत्साह और उमंग से मनाते हैं। ये त्योहार जनमानस में देशप्रेम का संचार करते हैं, और साथ ही हमें अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाते हैं।

■ धार्मिक त्योहार :

होली, दीपावली, रक्षाबंधन, ईद, गुरुनानक जयंती, क्रिसमस, आदि भारतवर्ष के प्रमुख धार्मिक त्योहार हैं। ये त्योहार हम भारतीयों में अनेकता में एकता की भावना को और सुदृढ़ करते हैं। जब पूरा देश मिलकर इन त्योहारों की खुशी मनाता है, तो भारतवर्ष की समृद्ध विरासत जीवंत हो उठती है।

■ मौसमी त्योहर :

मकर संक्रांति, लोहड़ी, बैसाखी, पोंगल तथा और भी कई त्योहार ऋतुओं के हिसाब से मनाए जाते हैं।  ये त्योहार मौसम, स्थान और फसलों की कटाई के अनुसार भी मनाए जाते हैं, अत: देश की समृद्धि के सूचक हैं। 

ये त्योहार हमें रोज़मर्रा से हट कर जीवन का आनंद लेने का अवसर देते हैं। त्योहार हमेंं हमारे गरिमामय इतिहास की याद दिलाते हैं, जीवन को और सुंदर बनाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजस्थान की थाली–३

आंगन, पोल, तुलसी: मन, आस्था, चौकसी

आयुर्वेद: दैवीय चिकित्सा पद्धति

जनमगांठ: यादां की गांठ

ओरण: सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों में अंतर्निहित संरक्षण-संवर्धन की परंपरा